जापानी सीखें

जापान यात्रा के लिए 30 ज़रूरी जापानी शब्द और वाक्य

परिचय

जापान में fluent जापानी बोलने की ज़रूरत नहीं। 30 वाक्य सीख लो — 90% situations में काम चल जाएगा। जापानी लोग आपकी कोशिश बहुत appreciate करते हैं।

बेसिक (रोज़ इस्तेमाल)

#जापानीउच्चारणमतलब
1こんにちはकोन्निचिवानमस्ते (दोपहर)
2ありがとうございますअरिगातो गोज़ाइमासबहुत शुक्रिया
3すみませんसुमिमासेनExcuse me / Sorry / Thanks — सबसे ज़रूरी शब्द!
4はいहाईहाँ
5いいえईएनहीं
6お願いしますओनेगाई शिमासPlease
7大丈夫ですदाईजोबू देसठीक है / कोई बात नहीं

रेस्टोरेंट में

#जापानीउच्चारणमतलब
8いただきますइताडाकिमास(खाने से पहले बोलें)
9これをくださいकोरे ओ कुदासाईयह दीजिए (उंगली से दिखाओ)
10お会計お願いしますओकाइकी ओनेगाई शिमासबिल please
11美味しい!ओइशी!बहुत tasty!
12水をくださいमिज़ू ओ कुदासाईपानी दीजिए

वेजिटेरियन के लिए ज़रूरी वाक्य

#जापानीउच्चारणमतलब
13ベジタリアンですबेजितारियन देसमैं vegetarian हूं
14肉なしでお願いしますनिकू नाशी दे ओनेगाई शिमासबिना मीट please
15魚もなしでसाकाना मो नाशी देमछली भी नहीं
16卵はOKですतामागो वा OK देसअंडा OK है
17これに肉は入っていますか?कोरे नी निकू वा हाईत्ते इमासका?इसमें मीट है?

प्रो टिप: ये वाक्य फ़ोन में सेव करो या प्रिंट करो। बोल नहीं पा रहे तो दिखा दो — जापानी समझ जाएंगे और help करेंगे।

ट्रांसपोर्ट

#जापानीउच्चारणमतलब
18___はどこですか?___ वा डोको देसका?___ कहां है?
19駅はどこですか?एकी वा डोको देसका?स्टेशन कहां है?
20トイレはどこですか?तोईरे वा डोको देसका?Washroom कहां है?
21いくらですか?इकुरा देसका?कितने का है?

शॉपिंग

#जापानीउच्चारणमतलब
22免税ですか?मेनज़ेई देसका?Tax free है?
23カードで払えますか?काडो दे हाराएमासका?Card से pay कर सकते हैं?

Emergency

#जापानीउच्चारणमतलब
24助けてください!तासुकेते कुदासाई!Help!
25警察を呼んでくださいकेसात्सु ओ योन्दे कुदासाईPolice बुलाइए
26病院はどこですか?ब्योइन वा डोको देसका?Hospital कहां है?

नंबर (1-10)

नंबरजापानीउच्चारण
1इची
2नी
3सान
4योन
5गो
6रोकू
7नाना
8हाची
9क्यू
10जू

सबसे ज़रूरी 5 शब्द

अगर सिर्फ़ 5 शब्द याद रखने हैं:

  1. सुमिमासेन — Excuse me (हर problem का solution)
  2. अरिगातो गोज़ाइमास — Thank you
  3. कोरे ओ कुदासाई — यह दीजिए
  4. इकुरा देसका? — कितने का?
  5. बेजितारियन देस — मैं vegetarian हूं

संबंधित लेख: